उत्तर प्रदेश

Modinagar: हत्याकांड में नामजद आरोपी रामानंद मिश्रा से लाइसेंसी बंदूक बरामद

Admindelhi1
20 March 2025 4:35 PM IST
Modinagar: हत्याकांड में नामजद आरोपी रामानंद मिश्रा से लाइसेंसी बंदूक बरामद
x
"रामानंद ने 10 दिन पूर्व न्यायालय में समर्पण कर दिया था"

मोदीनगर: ढोलक वादक अलबख्श हत्याकांड में नामजद आरोपी रामानंद मिश्रा को पुलिस बुधवार को 12 घंटे की रिमांड पर लेकर आई। पुलिस ने रामानंद मिश्रा की निशानदेही पर लाइसेंसी बंदूक बरामद की। नामजद रामानंद ने 10 दिन पूर्व न्यायालय में समर्पण कर दिया था।

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि न्यायालय ने रामानंद की 12 घंटे की पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) मंजूर की। पुलिस ने बुधवार को रामानंद को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी रामानंद ने अपनी लाइसेंसी बंदूक बरामद कराई। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह किन्नर निशा के साथ काम करता था। क्षेत्र बंटवारे को लेकर निशा और पूजा में विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उसने व उसके साथियों ने पूजा पक्ष के ढोलक वादक अलबख्श की हत्या की थी। घटना के समय उसने बंदूक से फायरिंग की थी। एसीपी ने बताया कि हत्यारोपी एहसान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। हत्याकांड में नामजद मुख्य हत्या आरोपी एहसान ने दो दिन पूर्व ही न्यायालय में समर्पण किया था।

Next Story