- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Modinagar: इंस्टाग्राम...
Modinagar: इंस्टाग्राम दोस्त ने 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किया

मोदीनगर: निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी से मिलने पहुंचे इंस्टाग्राम दोस्त ने साथी के साथ मिलकर किशोरी को अगवा कर लिया। आरोपी किशोरी को कब्रिस्तान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी की पिटाई कर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी की सहेली ने करीब छह महीने पूर्व जनपद बागपत के सिंघावली अहीर स्थित गांव बसौदा निवासी इस्राइल और अशरफ से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करा दी। दोस्ती के बाद दोनों युवक किशोरी से मोबाइल पर बात करने लगे। सोमवार दोपहर अशरफ और इस्राइल किशोरी से मिलने उसके गांव पहुंचे।
आरोपियों ने किशोरी को मिलने के लिए गांव के बाहर बुलाया। आरोप है कि किशोरी जैसे ही उनके पास पहुंची तो आरोपी किशोरी का मुंह भींच कर बाइक पर अगवा कर ले गए। आरोपी इस्राइल ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और अशरफ निगरानी करता रहा। इसी बीच शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे तो आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकले। किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अशरफ व इस्राइल निवासी बागपत के खिलाफ पॉक्सो, अगवा करने और दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है।





