- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Modinagar: योग से...
Modinagar: योग से असाध्य रोग भी हो सकते हैं ठीक: आरोग्य देव

मोदीनगर: एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य की भावना के साथ मनाए जा रहे 11वें अंतरराष्ट्ररीय योग दिवस सप्ताह के छठे दिन शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ वेलनेस सेंटर में एनसीसी कैडेट्स ने निरोगी रहने के लिए योग करना सीखा। योगाचार्य स्वामी आरोग्य देव ने कैडेट्स को योग की बारीकियां सिखाई।
स्वामी आरोग्य देव ने कहा कि योग से असाध्य रोगों भी का उपचार संभव है। उन्होंने कैडेट्स को आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी। स्वामी आरोग्य देव ने कहा कि स्वस्थ रहकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। 35 यूपी वाहिनी एनसीसी मोदीनगर के अधिकारी प्रवीण जैनर ने बताया कि कार्यक्रम में 148 कैडेट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में कर्नल पीके सिंह,एनसीसी अधिकारी प्रवीण जैनर, कैप्टन रजनीश जिंदल, लेफ्टिनेंट राजीव जांगिड, राजीव मैत्रेय आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा मोदीनगर के गांव नंगला मूसा में ग्रामीणों ने बाग में योग अभ्यास कर ग्रामीणों को निरोगी रहने का संदेश दिया। यहां नन्हें हार्दिक की अगुवाई में ग्रामीणों ने योग किए। योग करने वालों में प्रमुख रूप से संजय जाटव, सागर सिंह, पीहू सिंह, अपर्णा सिंह, शिवांशु सिंह और विशाखा समेत कई मौजूद रहे।





