- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Modinagar: पुरानी...
Modinagar: पुरानी दुश्मनी में किसान पर जानलेवा वार, सात लोगों पर FIR दर्ज

मोदीनगर: भोजपुर के गांव चुड़ियाला में पुरानी रंजिश में हमलावरों ने खेत में काम रहे किसान अय्यूब खां पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अय्यूब को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपियों ने तीन दिन पूर्व पुलिस चौकी में समझौता होने के बावजूद घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने छह नामजदों समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव चुड़ियाला निवासी रज्जू ने बताया कि गांव निवासी राजू पक्ष किसी बात को लेकर उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि बीती 11 मई को राजू पक्ष ने उनसे झगड़ा किया था। तब चुड़ियाला पुलिस चौकी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। मगर समझौते के बाद भी राजू पक्ष उनसे रंजिश रखता था। बताया कि बुधवार को उनके पिता अय्यूब खां खेत पर काम करने गए थे। आरोप है कि इसी बीच राजू पक्ष ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से अय्यूब खां पर जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान अय्यूब जमीन पर गिर गए। आरोपी अय्यूब को मृत समझ वहां से भाग गए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजू, शेखर, अक्षय, पंकज, प्रशांत और पौधा निवासी गांव चुड़ियाला व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





