- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Modinagar: लापता किसान...
Modinagar: लापता किसान का शव रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला

मोदीनगर: नगर के गांव शाहजहांपुर से शनिवार रात लापता हुए किसान पुष्पेंद्र राठी का शव रविवार को रोरी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के समीप झाड़ियों से बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांंच की। पुलिस घटना को प्रथमदृष्टया दुर्घटना बता रही है।
गांव शाहजहांपुर निवासी 49 वर्षीय पुष्पेंद्र राठी किसान थे। पुष्पेंद्र के एक पुत्र व पुत्री हैं। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र एक निजी बैंक में क्रेडिट कार्ड से संबंधित जॉब भी करते थे। शनिवार शाम पुष्पेंद्र किसी काम के लिए घर निकले, मगर रात को लौटे नहीं। परिजनों ने पुष्पेंद्र की खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा। रविवार पूर्वाहन गांव रोरी क्षेत्र में रेलवे फाटक से कुछ दूर एक व्यक्ति का लहूलुहान शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक की शिनाख्त पुष्पेंद्र राठी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार पुष्पेंद्र के शरीर पर किसी धारदार वस्तु के चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने ट्रेन की चपेट में आने से हादसा की आशंका जताई। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामला प्रथमदृष्टया दुर्घटना का लग रहा है। परिजनों ने भी कोई शिकायत नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता लगेगा।





