- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Modinagar: मजदूरी...

x
"मजदूरी मांगने पर प्रधान पर लगाया पिटाई का आरोप"
मोदीनगर: भोजपुर के मछरी गांव में लखीमपुर खीरी से गन्ना छीलने आए श्रमिक श्रीराम ने मजदूरी मांगने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखीमपुर खीरी जनपद के रहने वाले श्रीराम ने बताया कि वह भोजपुर के गांव मछरी में प्रधान और उसके परिवार के यहां गन्ना छीलने का काम करते हैं। आरोप लगाया कि प्रधान ने काफी दिनों से मजदूरी नहीं दी और मजदूरी मांगने पर उसकी पिटाई कर कर घायल कर दिया व जातिसूचक शब्द कहे। श्रीराम ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस घटना को श्रमिकों का आपसी विवाद बता रही है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच की गई। जांच में श्रमिकों का आपसी विवाद निकाला।
Tagsउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज़मोदीनगरमजदूरीमांगनेपिटाईआरोपUttar PradeshCrime NewsModinagarwagesdemandingbeatingallegationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की ब-ड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





