- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Modinagar: राज चौपले...
Modinagar: राज चौपले के पास कार सवार युवक पर धारदार हथियार से हमला

मोदीनगर: दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपले के पास कार सवार युवक आयुष स्वराज पर पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पांच नामजद समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव सीकरी खुर्द निवासी आयुष स्वराज ने बताया कि वह बीती रात किसी काम के लिए हापुड़ मार्ग गए थे। आरोप है लौटते समय जब वह राज चौपले की समीप पहुंचे तभी दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया। आरोपियों ने पहले कई बार आयुष की कार में टक्कर मारी और फिर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। आरोप है कि आरोपी किसी बात को लेकर आयुष से रंजिश रखते है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आकाश डबाना, मग्गा, निखिल, विक्रांत और एक अन्य समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





