- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सबूत के अभाव में बरी...

x
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज यानी शुक्रवार को दंगे के एक मामले में बीजेपी विधायक विक्रम सैनी सहित 12 लोगों को बरी कर दिया है...
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज यानी शुक्रवार को दंगे के एक मामले में बीजेपी विधायक विक्रम सैनी सहित 12 लोगों को बरी कर दिया है. आपको बता दें कि जनपद में 2013 में हुए दंगे के दौरान वाहन में आगजनी के एक मामले में पुलिस द्वारा बीजेपी विधायक विक्रम सैनी सहित 12 लोगों को नामजद किया गया था. इस मामले में शुक्रवार को जनपद के एमपी-एमएलए कोर्ट ने विक्रम सैनी सहित सभी 12 लोगों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है.
तीन अलग-अलग मुकदमे पुलिस ने दर्ज किए थे
बता दें कि विक्रम सैनी मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं. इस मामले में विधायक विक्रम सैनी का कहना है कि 2013 दंगे के दौरान उनपर तीन अलग-अलग मुकदमे पुलिस ने दर्ज किए थे. लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा था, जिसके चलते आज वह एक मुकदमे में बरी हो गए हैं. उन्हें उम्मीद है कि बाकी दो मुकदमों में भी उन्हें जल्द ही बरी कर दिया जाएगा.
बीजेपी विधायक विक्रम सैनी के अधिवक्ता भरतवीर सिंह ने इस बारे में बताया कि 2013 दंगे के दौरान वाहन में आगजनी मामले में विधायक विक्रम सैनी सहित 12 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. इस मामले में आज एमपी-एमएलए कोर्ट ने विक्रम सैनी सहित सभी 12 लोगों को बरी कर दिया है. दरअसल दंगे से पहले कवाल गांव में हुई गौरव, सचिन और शाहनवाज की हत्या के बाद गांव में जमकर बवाल हुआ था. जिसमें एक घर में खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने विक्रम सैनी सहित 12 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था. आज एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सबूतों के अभाव में विक्रम सैनी सहित सभी 12 लोगों बरी कर दिया.
TagsUttar PradeshDistrictMuzaffarnagarMP-MLA CourtFridaya case of riotingBJP MLAVikram Sainiजनपदमुजफ्फरनगरशुक्रवार
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





