उत्तर प्रदेश

विधायक एसपी ने गन्ना क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

Admin Delhi 1
14 Jan 2023 2:31 PM GMT
विधायक एसपी ने गन्ना क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
x

बलरामपुर: बलरामपुर में गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतोली और रिजेक्ट क्वालिटी का गन्ना कहकर वापस किए जाने की मिल रही शिकायतों पर गैसडी के विधायक एसपी यादव ने गन्ना क्रय केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने गन्ना किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों का परेशान न किया जाए।

विधायक एसपी यादव ने बसंतपुर, गैसडी, परसा, बखरकोटवा विजय नगर आदि गन्ना क्रय केंद्रों का दौरा किया और गन्ने की हो रही तौल का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से मिलकर उनकी समस्या को जाना। किसानों ने बताया कि कई ऐसे गन्ना क्रय केंद्र हैं, जहां गन्ने को रिजेक्ट क्वालिटी का बता कर वापस कर दिया जाता है।

पूर्व मंत्री एसपी यादव ने कहा कि कुछ गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल में मामूली अंतर पाया गया। जबकि खराब वैराइटी के नाम पर कई किसानों का गन्ना क्रय केंद्रों से वापस किया जा रहा है। क्रय केंद्रों पर किसानों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहां ना तो किसानों के पीने के पानी की सुविधा है और ना ही अलाव की व्यवस्था है। जिससे किसानों को सर्दी के मौसम में परेशानी उठानी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर गन्ना लदान के नाम पर वसूली की जा रही है। खाद, बीज, बिजली सबका रेट बढ़ चुका है, लेकिन गन्ना किसानों का मूल्य नहीं बढ़ाया गया। जिससे किसानों के सामने समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि गन्ना किसानों की लागत को देखते हुए गन्ने का मूल्य बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता और उसकी मांगे मानी नही जाती तो आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Next Story