उत्तर प्रदेश

विधायक और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे सैफई, शोक में पार्टी कार्यालय पर झुका झंडा

Admin4
11 Oct 2022 10:27 AM GMT
विधायक और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे सैफई, शोक में पार्टी कार्यालय पर झुका झंडा
x

मेरठ। सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से सपाइयों में शोक की लहर है। अपने नेता मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मेरठ से शहर विधायक रफीक अंसारी, किठौर विधायक शाहिद मंजूर और मेरठ सरधना सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान भी सैफई पहुंच गए हैं। इसी के साथ जिला और महानगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी आज सुबह सैफई पहुंच गए हैं।

शहर विधायक रफीक अंसारी से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि सैफई में चारों तरफ जाम ही जाम है। नेताजी के घर तक पहुंचने के लिए उनको एक किमी तक पैदल चलना पड़ा है। उन्होंने बताया कि वो सुबह सैफई पहुंचे हैं। किठौर विधायक शाहिद मंजूर दशकों से समाजवादी पार्टी में हैं। विधायक शाहिद मंजूर एक मात्र मेरठ के ऐसे विधायक हैं जो कि पहले मुलायम सिंह के काफी नजदीकी रहे और उसके बाद अखिलेश यादव के भी उतने ही नजदीकी हैं। विधायक शाहिद मंजूर रात में ही सैफई पहुंच गए थे। उन्होंने रात में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नजदीकी सरधना विधायक अतुल प्रधान मुलायम सिंह के निधन का समाचार मिलने के बाद मेदांता पहुंच गए थे। वो मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर के साथ सैफई पहुंचे थे।

समाजवाद के पुरोधा, दलितों शोषितों एवं किसानों की आवाज धरतीपुत्र मुलायम सिंह के आकस्मिक निधन से मेरठ सहित पूरे प्रदेश के समाजवादियों में शोक की लहर दौड़ गई। मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल की संयुक्त शोक सभा समाजवादी पार्टी कार्यालय जेल रोड पर भी हुई। जिसमें दो मिनट का मौन रख नेता जी के चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी कार्यालय पर लगा पार्टी का झंडा तीन दिन के लिए झुकाकर शोक व्यक्त किया गया। समाजवादी व राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं ने नेताजी के संघर्षों व विचारों को याद किया श्रद्धांजलि देने वालों में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, डाo मेराजुद्दीन, राजेंद्र शर्मा राजकुमार, सांगवान, आदिल चौधरी, मुकेश जैन, नरेंद्र खजूरी, राजेंद्र जानी, गुलाम मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

Admin4

Admin4

    Next Story