- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad में लापता...
उत्तर प्रदेश
Moradabad में लापता महिला की लाश घर से मिली, पति पर हत्या का आरोप
Tara Tandi
13 May 2025 1:49 PM IST

x
Moradabad मुरादाबाद : मझोला थाना क्षेत्र के टीपीनगर चौकी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक माह से लापता महिला तबस्सुम का शव उसी के घर से बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में हत्या की बात कबूल ली है।
बताया जा रहा है कि तबस्सुम की मां ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। आखिरकार सोमवार देर रात पुलिस को तब सफलता मिली जब आरोपी पति की निशानदेही पर महिला का शव घर के भीतर से ही बरामद किया गया।
प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने 12 अप्रैल को इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।
TagsMoradabad लापता महिलालाश घर मिलीपति हत्या आरोपMoradabad woman missingdead body found at homehusband accused of murderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





