- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बोरे में बंधा मिला...
उत्तर प्रदेश
बोरे में बंधा मिला लापता किशोरी का शव, तंत्र क्रिया में हत्या की आशंका
Admin4
5 Nov 2022 12:03 PM GMT

x
रायबरेली। खेत में चारा लेने गई एक किशोरी का शव शुक्रवार देर शाम पड़ोसी के घर के अंदर बोरी में मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जाकर घटना के संम्बध में परिजनों से जानकारी ली है। हत्या के पीछे तंत्र मंत्र की बात सामने आ रही है।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गहरवारी निवासी देशराज की 13 वर्षीय पुत्री नीतू जानवरों के लिए हरा चारा काटने के लिए सुबह लगभग 11 बजे घर से निकली थी। काफी देर तक जब किशोरी घर नहीं पहुंची तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर तक जब किशोरी का पता नहीं चला तो परिजनों ने उसके लापता हो जाने की सूचना पुलिस को दी। हालांकि लोगों की खोजबीन के दौरान ही देर शाम उसका शव पड़ोसी राम कुमार के घर में एक बोरी से बंधा मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर जाकर बोरी खोल कर देखा और लापता किशोरी के शव की शिनाख्त परिजनों ने की। किशोरी की हत्या की वजह फिलहाल अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है लेकिन ग्रामीण हत्या तंत्र विद्या से जोड़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने गांव पहुंच कर जानकारी ली और मामले के जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द से जल्द घटना खुलासा कर लिया जाएगा।

Admin4
Next Story