- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लापता छात्रा का माइनर...

x
कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव की युवती परीक्षा देने के बाद घर लौटते समय लापता हो गई। शनिवार की सुबह उसका अर्धनग्न शव माइनर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप गांव के ही तीन युवकों पर लगाया। इस पर पुलिस ने तीनों को उठाया है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक ने जुर्म कबूल कर लिया है।
ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (19) शुक्रवार को बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने तिर्वा कस्बा स्थित एसपी महिला डिग्री कालेज गई थी। वह रोज 2:30 बजे तक घर लौट आती थी लेकिन शुक्रवार को नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने खोज की पर कोई पता नहीं चला। रिश्तेदारों के यहां पर भी जानकारी की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। देर रात तक जब पुत्री नहीं मिली तो परिजनों ने चिंता जताते हुए पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद परिजन घर चले गए। सुबह फिर से खोजबीन शुरू की। इसी बीच गांव के लोग शौच करने खेतों की ओर निकले तो देखा कि गांव से करीब 300 मीटर की दूरी पर माइनर में किसी युवती का शव पेट के बल पड़ा है और कपड़े अस्तव्यस्त हैं। सूचना पर गांव के लोग एकत्र हो गये। इस दौरान परिजनों व गांव के लोगों ने पहने हुए कपड़ों के आधार पर शव की पहचान लापता युवती के रूप में की। मृतका के मामा ने उसे कमर के नीचे के वस्त्र पहनाए। घटना की जानकारी पर सुर्सी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ठठिया थानाध्यक्ष विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। सूचना पर सीओ तिर्वा शिव प्रताप सिंह ने भी मौका मुआयना कर छानबीन की। पुलिस ने परिजनों से अलग-अलग बात की तो जानकारी मिली। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही निवासी आशिफ पुत्र शब्बीर, शादिब पुत्र इलियाश व वकील पुत्र नसरुदीन मृतका के परिजनों व पुत्री को लगातार धमकी दे रहे थे। आरोप है कि इनमें से एक शादी उससे करने का दबाव बना रहा था।
धमकी दी थी कि ऐसा नहीं होने पर वह शादी होने नहीं देंगे। यही नहीं युवती को जान से मार देने की भी धमकी भी दी थी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस की जांच में इनमें से एक ने घटना कबूली भी है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story