उत्तर प्रदेश

परीक्षा देने गईं बहनें लापता शनिधाम स्टेशन पर मिलीं

Admindelhi1
10 April 2024 11:49 AM IST
परीक्षा देने गईं बहनें लापता शनिधाम स्टेशन पर मिलीं
x
मामले में पकड़े गए एक आरोपित का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया

वाराणसी: स्कूल जा रही छात्रा को रास्ते से अगवा कर डेढ़ किलोमीटर दूर छोड़ने के मामले में पकड़े गए एक आरोपित का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है. रानीगंज के एक गांव की 14 साल की छात्रा को स्कूल जाते समय दो बाइक सवार चार युवकों ने रास्ते से अगवा किए और डेढ़ किलोमीटर दूर छोड़कर भाग निकले थे. पुलिस ने बताया कि कोई तहरीर नहीं दी थी.

क्षेत्र के एक गांव की चचेरी बहनें मधवापुर स्थित कॉलेज में कक्षा 9 में पढ़तीं हैं. वे सुबह घर से परीक्षा देने स्कूल के लिए निकलीं लेकिन लौटी नहीं. स्कूल में जानकारी करने पहुंचे तो पता चला कि वे परीक्षा देने नहीं गई थीं. शाम को छात्राओं के दादा ने थाने में तहरीर दी. बताया कि एक छात्रा के पास मोबाइल है. फोन करने पर कॉल काट दी जा रही है. एसओ आदित्य सिंह ने बताया कि शनिधाम रेलवे स्टेशन पर छात्राएं मिल गई हैं.

Next Story