उत्तर प्रदेश

शादी में शामिल होने आई विवाहिता लापता, मचा हड़कंप

Admin Delhi 1
11 Feb 2023 9:55 AM GMT
शादी में शामिल होने आई विवाहिता लापता, मचा हड़कंप
x

मेरठ: कोतवाली थाना क्षेत्र में बहन की रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने आई विवाहिता की संदिग्ध हालात में लापता हो गई। घटना के बाद से परिवार के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लापता महिला के मौसा ने कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के आजाद रोड निवासी नरेंद्र सैनी ने बताया कि आठ फरवरी को उसकी भतीजी की शादी थी।

जिसमें शामिल होने के लिए पूठखास की रहने वाली उसकी साली की बेटी काजल पत्नी अर्जुन भी मेरठ आई थी। नरेंद्र ने बताया कि शादी संपन्न होने के बाद वह काजल को वापस घर भेजने के लिए हापुड़ अड्डा चौराहे पर ई-रिक्शा में बैठाकर गया था। लेकिन काजल घर नहीं पहुंची। इसके बाद से ही वह लापता है। पीड़ित ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए विवाहिता की गुमशुदगी की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Next Story