- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बागपत में कक्षा 9 की...
उत्तर प्रदेश
बागपत में कक्षा 9 की लापता छात्रा का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
Admin4
24 Nov 2022 11:34 AM GMT

x
बागपत। जिले में कक्षा 9 की छात्रा संदिग्ध परिस्थिति में स्कूल के बाहर से लापता हो गई थी। छात्रा की तलाश जिला पुलिस कर रही है। लापता छात्रा का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। छात्रा के परिजन परेशान हैं। छात्रा की बरामदगी नहीं होने से लोगों में रोष है। भाजपा नेताओं ने छात्रा की जल्द बरामदगी के लिए एसपी से बात की है। बागपत सांसद ने लापता छात्रा के परिजनों से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
जिले के थाना अमीनगर सराय क्षेत्र के दलीप सिंह इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा रहस्मय ढंग से गायब हो गई।
छात्रा जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने छात्रा की तलाश शुरू की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एक खेत से स्कूली बैग बरामद किया। बरामद स्कूली बैग लापता छात्रा का ही था। अमीनगर सराय के बिलोचपुरा निवासी कक्षा नौ की छात्रा सुबह अपनी मां सुमन के साथ विद्यालय पहुंची थी।स्कूल पहुंचने के करीब एक घंटे बाद छात्रा गायब हो गई थी। परिजनों ने छात्रा के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस बुधवार से ही लापता छात्रा की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।
Next Story