उत्तर प्रदेश

लापता हुए 11 साल के बच्चे के साथ हुई थी दुष्कर्म, जांच में हुआ खुलासा

Admin2
9 Aug 2022 9:07 AM GMT
लापता हुए 11 साल के बच्चे के साथ हुई थी दुष्कर्म, जांच में हुआ खुलासा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : छह दिन से लापता हुए 11 साल के बच्चे के साथ हैवानियत के बाद उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में गंभीर चोट के साथ ही मल द्वार पर भी चोट के निशान मिले है। शरीर की कई हड्डियां टूटी मिली है। पुलिस ने इस मामले में गांव के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।चिलुआताल क्षेत्र का एक मासूम दो अगस्त की शाम को गांव में एक व्यक्ति के यहां ब्रह्मभोज में शामिल होने गया था। देर रात तक न लौटने पर खोजबीन शुरू हुई लेकिन पता नहीं चला।रात को चिलुआलाल थाने की मजनू चौकी पर पहुंचकर तहरीर दी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। रविवार की रात आठ बजे गांव के लोग टहल रहे थे। गांव के बाहर स्थित कुएं से दुर्गंध आने पर चेक किया तो शव दिखा। पीएम रिपोर्ट में हैवानियत की पुष्टि हुई।पिता ने गाँव के ही चंदन पुत्र शम्मू के खिलाफ हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बच्चे की हत्या में सारी हैवानियत दिख रही है। शरीर के कई अंग की हड्डियां टूट गयी है मल द्वार पर भी गहरा चोट है।source-hindustan
Next Story