उत्तर प्रदेश

बकरी के लिए चारा लेने गयी किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

Shantanu Roy
26 Jan 2023 11:03 AM GMT
बकरी के लिए चारा लेने गयी किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई
x
निवाड़ी। निवासी एक शख्स ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी बेटी जंगल में बकरियों के लिए चारा लेने गयी थी। तभी एक व्यक्ति मेरी पुत्री को बहला फुसला कर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसके अन्य तीन साथियों ने मिलकर वीडियो बना लिया। मेरी पुत्री को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल कर पैसे की मांग कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक निवाड़ी थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही अभियुक्तगण की गिरफ्तारी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
Next Story