- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सोनभद्र में बदमाशों ने...

x
बड़ी खबर
सोनभद्र। जिले में दो मीडिया कर्मियों को बदमाशों ने गोली मार दी। दोनों मीडियाकर्मी एक होटल पर बैठकर चाय पी रहे थे। तभी बाइक से सवार दो लोग आए और दोनों पर फायर झोंक दिया। आसपास में मौजूद लोगों ने दोनों को पास के सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मामला खलियारी बाजार का है।
गुरुवार रात करीब 8.30 बजे मीडियाकर्मी खलियारी बाजार में बैठकर एक होटल पर चाय पी रहे थे। दो बाइक सवार वहां पर आए और फायर झोंक दी। एक मीडियाकर्मी के सिर को छूती हुई गोली निकल गई तो वहीं एक के हाथ में गोली लगी। दोनों को आसपास मौजूद लोगों ने सीएचसी पहुंचाया।
डाक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सीएचसी से दोनों को वाराणसी बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत बेहतर बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर की गोली के चार खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story