उत्तर प्रदेश

वृद्ध महिला की अस्सी हजार की सोने की चेन लूट ले गये बदमाश

Admin4
3 July 2023 1:24 PM GMT
वृद्ध महिला की अस्सी हजार की सोने की चेन लूट ले गये बदमाश
x
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के पीलखाना क्षेत्र में रहने वाली वृद्धा सुशीला देवी की सोने की चेन रविवार की रात दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश नोच ले गये। बताया जाता है कि सुशीला देवी अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। इस दौरान दो युवक बाइक से पहुंचे। सुशीला देवी से पूछा कि महाराज कहां हैं? जबतक वह कुछ जवाब देती बदमाश उनके गले से सोने की चेन नोचकर भाग निकले। उनके शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग निकले।
बाद में सुशीला देवी के पौत्र सोमेश्वर पांडेय उर्फ सुब्बू ने थाने में तहरीर दी। लूटी गई सोने की चेन की कीमत अस्सी हजार रूपये बताई गई है।
Next Story