उत्तर प्रदेश

मनचलों ने कक्षा 12 की छात्रा का जीना मुहाल कर दिया

Admin4
27 Sep 2023 9:54 AM GMT
मनचलों ने कक्षा 12 की छात्रा का जीना मुहाल कर दिया
x
मेरठ। शास्त्रीनगर में मनचलों ने कक्षा 12 की छात्रा का जीना मुहाल कर दिया। दहशत में छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। रात को घर से बाहर निकली छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो मनचलों ने उसका हाथ पकड़ लिया। नौचंदी थाने में दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
नौचंदी थाना क्षेत्र में शास्त्रीनगर निवासी छात्रा इंटर की छात्रा है। उसका आरोप है कि शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में रहने वाला शुभम अपने साथी शानू के साथ मिलकर उसका पीछा करता था। कई महीनों उसे परेशान किया जा रहा है। शुभम रास्ते में रोककर बात करने की जिद करता है। कुछ दिन पहले भी शुभम और शानू ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसके बाद से छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया।
छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। छात्रा के पिता ने शुभम के समक्ष विरोध जताया तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। बीती रात तो हद हो गई। छात्रा घर से बाहर निकली तो शुभम और शानू ने उसे घेर लिया।
शुभम ने हाथ पकड़कर छेड़खानी करनी शुरू कर दी। छात्रा ने नौचंदी थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। नौचंदी थाना प्रभारी ने बताया कि शुभम और शानू के खिलाफ छेड़खानी और धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Next Story