उत्तर प्रदेश

बदमाशों ने लूट ली पीएसी जवान की पत्नी की सोने की चेन

Admin4
27 Sep 2023 9:23 AM GMT
बदमाशों ने लूट ली पीएसी जवान की पत्नी की सोने की चेन
x
वाराणसी। मड़ुवाडीह थाने के भुल्लनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने पीएसी जवान की पत्नी की गले से सोने की चेन लूट ली। महिला साहस का परिचय देते हुए बदमाशों के पीछे दौड़ी, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। पुलिस मुकदमा दर्जकर घटना की छानबीन में जुटी रही।
पीएसी 34वीं वाहिनी में मुख्य आरक्षी मऊ जिले के भड़ेवरा गांव निवासी बब्बन यादव की पत्नी अनीता देवी पटेल बस्ती (भुल्लनपुर) स्थित अंजनी कुमार सिंह के मकान में किराये पर रहती हैं। वह बाजार से सब्जी खरीदकर वापस घर लौट रही थीं। उसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे।
बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर अनीता के गले से सोने की चेन नोच ली। भुक्तभोगी महिला शोच मचाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़ी, लेकिन बदमाश भाग निकले। शहर में चेन स्नेचिंग की बढ़ती घटनाओं से अब लोगों को घर से निकलने में भी डर सता रहा है।
Next Story