- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस चौकी पर बदमाशों...

x
बड़ी खबर
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के कैंट क्षेत्र में शुक्रवार को बदमाशों ने नकटिया पुलिस चौकी में घुस कर फायरिंग की। इस हमले में एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदमाशों द्वारा पुलिस चौकी पर किए गए हमला और फायरिंग संबंधी जानकारी मिलने पर तमाम पुलिस फोर्स और बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए लेकिन देर रात तक बदमाशों पकड़ से बाहर रहे। इस हमले में पुलिसकर्मी विशाल शर्मा घायल हुआ है। सीसीटीवी में बदमाश भागते हुए कैद हो गए है।
Next Story