- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mirzapur: स्नान करते...
Mirzapur: स्नान करते समय गंगा में डूबा युवक, मौत से गांव में शोक

मीरजापुर: जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गाँव में रविवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना में 24 वर्षीय युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ नहाने गया था, लेकिन गहरे पानी में चले जाने से हादसे का शिकार हो गया। गांव निवासी धनंजय सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह दोपहर लगभग दो बजे हरि किश्वर महादेव मंदिर घाट पर स्नान करने पहुंचा था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। शोर सुनकर परिवारजन भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया और करीब चार बजे शाम को घाट से दो सौ मीटर पूरब युवक का शव पानी में उतराया हुआ मिला। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रभारी थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने शव की पहचान की है। पुलिस ने शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





