- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mirzapur: महिला ने...
Mirzapur: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मीरजापुर: हलिया थाना क्षेत्र के पथरहवा करनपुर गांव में मंगलवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान 27 वर्षीय किरन पत्नी संतलाल कोल के रूप में हुई है। घटना उस समय सामने आई जब मृतका के बच्चों ने मां को फांसी पर लटका देखा और जोर-जोर से रोने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों ने महिला को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पति रोजगार के सिलसिले में ओडिशा गया हुआ है।
सास-ससुर की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जिससे वह घर में अकेली बच्चों के साथ रह रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे हलिया थाने के प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।





