- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mirzapur: जलजमाव बना...

x
मीरजापुर: अदलहाट थाना क्षेत्र के भोरमार गांव की दलित बस्ती में रहने वाले राजगीर मिस्त्री नरेश का 12 वर्षीय बेटा पवन कुमार शुक्रवार की दोपहर से लापता था। शनिवार सुबह उसका शव शेरपुर स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क के पास बाढ़ से बने जलजमाव में उतराया मिला। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजन के अनुसार पवन बिना बताए घर से शेरपुर गंगा किनारे मछली पकड़ने गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन खोजबीन में जुट गए और पुलिस को भी सूचना दी। देर रात तक तलाश के बाद शनिवार सुबह शव पानी में उतराया मिला।
पवन कक्षा 6 का छात्र और तीन बहनों में इकलौता भाई था। पिता नरेश राजगीरी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर नरायनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव परिजन को सौंप दिया।
TagsमीरजापुरजलजमावमासूममौतवजहMirzapurwaterlogginginnocentdeathreasonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





