- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mirzapur: अज्ञात महिला...
उत्तर प्रदेश
Mirzapur: अज्ञात महिला की लाश रेलवे ट्रैक पर, पुलिस जांच में जुटी
Admindelhi1
21 Oct 2025 12:43 PM IST

x
मीरजापुर: जिगना थाना क्षेत्र के चड़ेरू-चौकठा गांव के सामने अप लाइन पर सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 50 वर्षीय महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। घटना स्थल जिगना रेलवे स्टेशन से लगभग पांच सौ मीटर पूरब दिशा की है। सूचना मिलते ही जीआरपी विंध्याचल प्रभारी सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारम्भिक जांच में सम्भावना जताई जा रही है कि महिला किसी मेल ट्रेन से गिरकर ट्रैक पर आ गिरी होगी।
हादसे में महिला का सिर क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। जीआरपी ने बताया कि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है। घटना की जांच जारी है।
Tagsमीरजापुरअज्ञात महिलालाशरेलवे ट्रैकपुलिसजांचजुटीMirzapurunidentifiedwomancorpserailway trackpoliceinvestigationunderwayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





