- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mirzapur : कांवरियों...
उत्तर प्रदेश
Mirzapur : कांवरियों की पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर, 20 घायल
Saba Naaz
29 July 2025 5:03 PM IST

x
mirzapur मिर्ज़ापुर : भिस्कुरी अटारी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें लगभग 20 कांवरिया घायल हो गए। ये कांवरिया सोनभद्र के घोरावल में शिवद्वार से जल चढ़ाकर मीरजापुर की तरफ लौट रहे थे।
हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ जब पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि कांवरियों का दल भिस्कुरी अटारी गांव के पास पिकअप वाहन में था। सोनभद्र के घोरावल से जल लेकर लौटते समय देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी गांव के पास अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते पिकअप में सवार सभी कांवरिया घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घायल कांवरियों को स्थानीय लोगों की मदद से मीरजापुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को गंभीर बताया, लेकिन फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।
Tagsमिर्ज़ापुरकांवरियोंट्रकघायलMirzapurKanwariastruckinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





