उत्तर प्रदेश

Mirzapur: हाईटेंशन तार की चपेट में तीन झुलसे

Admindelhi1
9 Sept 2025 3:45 PM IST
Mirzapur: हाईटेंशन तार की चपेट में तीन झुलसे
x

मीरजापुर: विन्ध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अटल चौराहे पर सोमवार की देर रात सीमेंट कंपनी का होर्डिंग लगाते समय बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आकर दो बच्चों समेत तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रात में ही 13 वर्षीय कर्तव्य अग्रहरि ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, मां विन्ध्यवासिनी जनरल स्टोर के सामने दुकान की छत पर होर्डिंग लगाया जा रहा था। बोर्ड जैसे ही ऊपर उठाया गया, वह हाईटेंशन तार से टकरा गया। तेज करंट की चपेट में आकर कर्तव्य अग्रहरि (13), श्रेयांश अग्रहरि और यश अग्रहरि गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर मंडलीय अस्पताल भेजा गया।

जहां डॉक्टरों ने कर्तव्य को बचाने का प्रयास किया लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। शेष दोनों घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग बिजली विभाग और कंपनी की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

Next Story