उत्तर प्रदेश

Mirzapur: ट्रैक्टर से दबकर किशोर की मौत, चालक फरार

Admindelhi1
25 Aug 2025 1:55 PM IST
Mirzapur: ट्रैक्टर से दबकर किशोर की मौत, चालक फरार
x

मीरजापुर: अदलहाट थाना क्षेत्र के अदलहाट-शेरवां मार्ग पर भुईली गांव के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार भुईली ग्राम निवासी रवि सोनकर पुत्र सुरेन्द्र सोनकर रविवार की रात भुईली घाटी के पास सड़क किनारे बैठा था। तभी पहाड़ की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अदलहाट थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।

Next Story