उत्तर प्रदेश

Mirzapur: कुर्सी पर बैठे शिक्षक की कक्षा में हृदय गति रुकने से मौत

Admindelhi1
4 April 2025 9:18 AM IST
Mirzapur: कुर्सी पर बैठे शिक्षक की कक्षा में हृदय गति रुकने से मौत
x
"लंच के बाद जब बच्चे वापस लौटे तो उन्होंने उन्हें अचेत अवस्था में पाया"

मिर्ज़ापुर: चुनार कोतवाली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय फत्तेपुर में बुधवार को सहायक अध्यापक बासुदेव सिंह की अचानक मृत्यु हो गई। वह सुबह स्कूल चलो रैली में शामिल हुए थे और एक घंटी पढ़ाने के बाद कक्षा में कुर्सी पर बैठ गए। लंच के बाद जब बच्चे वापस लौटे तो उन्होंने उन्हें अचेत अवस्था में पाया।

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

घबराए बच्चों ने तुरंत विद्यालय की शिक्षिकाओं सुधा और सुनीता को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में बासुदेव सिंह को कैलहट स्थित नवजीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम

मूल रूप से चुनार के शुकुलपुरा निवासी बासुदेव सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और फत्तेपुर कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत थे। उनके अचानक निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बड़े भाई अखिलेश सिंह की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खंड शिक्षा अधिकारी नरायनपुर जय कुमार यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बासुदेव सिंह की असामयिक मृत्यु से सभी स्तब्ध हैं।

Next Story