- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mirzapur: नवजात का शव...

x
मीरजापुर: लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा चौकी अंतर्गत नैड़ी कठारी गांव के पास गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने नहर के पानी में एक नवजात शिशु का शव बहते हुए देखा। अज्ञात शिशु का शव देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही बरौंधा चौकी प्रभारी राजकरन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष लालगंज संजय सिंह ने बताया कि नवजात शिशु की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिशु का शव नहर में कैसे पहुंचा। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
Tagsमीरजापुरनवजातशवफैलीसनसनीक्राइम न्यूज़Mirzapurnew borndead bodyspreadsensationcrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





