उत्तर प्रदेश

Mirzapur: बारिश से नदियाँ उफान पर, मिर्जापुर में अलर्ट

Admindelhi1
4 Oct 2025 2:48 PM IST
Mirzapur: बारिश से नदियाँ उफान पर, मिर्जापुर में अलर्ट
x

मिर्जापुर: जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के चलते अहरौरा और जरगो जलाशयों का जलस्तर क्षमता से अधिक हो गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शनिवार सुबह अहरौरा जलाशय के आठ गेट दो-दो फीट तक खोल दिए गए। इसके माध्यम से लगभग चार हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी की निकासी की जा रही है।

अहरौरा बांध की अधिकतम क्षमता 360 फीट है, जबकि शनिवार सुबह आठ बजे तक जलस्तर 360.07 फीट दर्ज किया गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए और गेट खोले जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे जमालपुर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

वहीं, जरगो जलाशय का जलस्तर भी 320 फीट की निर्धारित क्षमता से ऊपर पहुंच गया है। शनिवार सुबह 8 बजे जलस्तर 320.6 फीट रिकॉर्ड किया गया। बांध के जेई अजीत पटेल ने बताया कि बांध का दो गेट छह-छह इंच खोलकर करीब 1400 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी छोड़ा जा रहा है।

प्रशासन ने दोनों जलाशयों के निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

Next Story