उत्तर प्रदेश

Mirzapur: करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Admindelhi1
18 Jun 2025 10:00 AM IST
Mirzapur: करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
x

मीरजापुर: लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा चौकी अंतर्गत दिघूली गांव में मंगलवार सुबह सिंचाई के लिए सबमर्सिबल का स्टार्टर चालू करने गए किसान की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी लाल बिहारी सिंह (51) पुत्र स्वर्गीय बरमपाल सिंह के रूप में हुई है। सुबह लगभग छह बजे वे खेत में सिंचाई के लिए सबमर्सिबल चालू करने गए थे। उसी दौरान खेत से तीन सौ मीटर दूर लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और घर के अंदर रखे स्टार्टर में 11 हजार वोल्टेज का करंट प्रवाहित हो गया। जैसे ही उन्होंने स्टार्टर को छुआ, करंट की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर परिजनों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन कटवाई और शव को निजी वाहन से लालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर बरौधा चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया किसान की मौत विद्युत स्पर्श से हुई प्रतीत होती है, मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

Next Story