- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mirzapur: विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश
Mirzapur: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति ने लगाया पड़ोसी पर हत्या का आरोप
Tara Tandi
20 Jan 2025 7:40 PM IST

x
Mirzapur मिर्ज़ापुर : उत्तरप्रदेश के मिर्ज़ापुर में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जहां पड़ोसी युवक के साथ मायके से लौटी युवती की संदिग्धावस्था में मौत हो गई है. हालांकि मामले में पति ने पत्नी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार मिर्ज़ापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को देर शाम अस्पताल के चिकित्सक की सूचना पर पुलिस ने एक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेजा है.
जिसमें पति ने पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है.
दरअसल, यह पूरा मामला कुछ यूं है जिगना थाना क्षेत्र के मुडुवान गांव निवासी इंद्रराज उर्फ इंद्रेश पुत्र स्वर्गीय शुकुरु फेरी करके कबाड़ एकत्रित कर बेंचने का काम करता है. रविवार को वह अपने काम पर चला गया था, कि पड़ोस के गांव का एक युवक उसकी पत्नी शन्नो देवी (30) को दो बजे दिन में उसको लेकर उसके मायके प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के सैबसा गांव गया था.
वहां से शाम तकरीबन 5 बजे लौटकर मुडुवान आया और बच्चों को मोबाइल चार्ज करने के लिए नये मकान पर भेज दिया. आरोप है कि बच्चे कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो शन्नो बेंड पड़ी हुई थी. शन्नो देवी की लड़की ने तुरंत फोन से अपने मामा को सूचना दी मौके. जिस पर मौके पर पहुंचे मायके के लोगों व पति शन्नो देवी को लेकर पहले निजी चिकित्सक के यहां फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई गए.
जहां पर चिकित्सक ने उन्हें देखते ही ने मृत घोषित करते हुए रात लगभग सवा 9 बजे जिगना पुलिस को सूचना दे दिया. चिकित्सक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतका को दो पुत्र एक पुत्री है. बच्चों व अन्य लोगों ने बताया कि जब घर पर उसके पिता नहीं रहते थे तभी पड़ोसी गांव का युवक बराबर आता जाता रहता था.
घटना के सम्बंध में पति का आरोप है कि पड़ोस के गांव का युवक बिजली तार से गला घोट कर हत्या किया है. थानाध्यक्ष जिगना शैलेश कुमार राय ने बताया कि शव का पोष्टमार्टम कराया जा रहा है. परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है. पोष्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी. हालांकि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
TagsMirzapur विवाहितासंदिग्ध मौतपति लगाया पड़ोसीहत्या आरोपMirzapur married womansuspicious deathhusband accused neighbormurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





