उत्तर प्रदेश

Mirzapur: मंडी अधिकारियों ने पकड़ा 867 कुंतल गेहूं की जमाखोरी, किया जुर्माना

Admindelhi1
19 May 2025 11:46 AM IST
Mirzapur: मंडी अधिकारियों ने पकड़ा 867 कुंतल गेहूं की जमाखोरी, किया जुर्माना
x

मीरजापुर: मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव में जमाखोरी का रखा गया 867 कुंतल गेहूं मंडी समिति के अधिकारियों ने पकड़ा और पकड़े गए गेहूं के गोदाम को सीज कर व्यापारी के खिलाफ जुर्माना लगाया गया।

रविवार को जिलाधिकारी को राजगढ़ क्षेत्र में व्यापारियों द्वारा गेहूं की जमाखोरी की शिकायत मिली थी जिस पर उन्होंने अधिकारियों से उसे पकड़ने को कहा तो उनके आदेश पर वरिष्ठ हाट निरीक्षक राजगढ़ राजेश कुमार और मिर्जापुर मंडी सचिव के अधिकारियों ने मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव में अनिल कुमार गुप्ता नाम के व्यापारी के गोदाम पर छापा मारा जहां 900 बोरी में 867 कुंतल गेहूं बरामद हुआ।

व्यापारी अनिल कुमार गुप्ता पर आरोप है कि वह बिना लाइसेंस बीना मंडी टैक्स चुकाए कई सालों से व्यापार का कार्य कर रहा था उसे विश्वास था कि गेहूं के दाम बढ़ेंगे इसलिए उसने गेहूं को खरीद कर अपने गोदाम में जमा करना शुरू कर दिया था लेकिन लोगों ने इसकी शिकायत जिला अधिकारी से कर दी और अधिकारियों ने उसके गोदाम पर छापा मार कर गोदाम को सीज करते हुए 2 लाख 32 हजार पाच सौ तेरह रुपए का जुर्माना लगाया गया।

इस संबंध में मिर्जापुर के मंडी सचिव धीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि राजगढ़ क्षेत्र में जमाखोरी की शिकायत मिल रही थी जिस पर एक व्यापारी की यहां छापा मारकर 867 कुंतल गेहूं पकड़ा गया और उसे पर 233513 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जमाखोरों के खिलाफ यह कारवाई बराबर चलती रहेगी।

Next Story