उत्तर प्रदेश

Mirzapur: 5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल पुलिस की गिरफ्त में

Admindelhi1
15 Sept 2026 1:37 PM IST
Mirzapur: 5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल पुलिस की गिरफ्त में
x
रिश्वत लेते लेखपाल की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

मीरजापुर: खतौनी में आदेश के अनुसार पत्नी का नाम दर्ज करने और उसकी नकल देने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को लालगंज तहसील परिसर से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मझिगवां गांव निवासी लालजी सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी का नाम आदेश के मुताबिक खतौनी में दर्ज कराने और खतौनी की नकल उपलब्ध कराने के लिए चकबंदी लेखपाल उनसे पांच हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

सोमवार को शिकायतकर्ता के माध्यम से लेखपाल को रुपये देने की व्यवस्था की गई। लालगंज तहसील परिसर स्थित एक कमरे में जैसे ही लेखपाल ने शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम ने आरोपित को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

एंटी करप्शन टीम की ओर से लालगंज थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में टीम प्रभारी एवं एसीओ निरीक्षक कृष्णवतार सिंह, निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया समेत हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह, मुकेश कुमार यादव, सुधीर कुमार कुशवाहा, अवधेश चौधरी, कांस्टेबल आलोक कुमार मिश्रा, प्रशांत सिंह, सर्वेश कुमार तिवारी, मुरारी यादव और सूरज गुप्ता शामिल रहे।

Next Story