- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mirzapur: सर्पदंश से...
Mirzapur: सर्पदंश से बच्ची की मौत, इलाज की जगह झाड़-फूंक में उलझे परिजन

मीरजापुर: राजगढ़ थाना क्षेत्र के पतरखुरा गांव में रविवार शाम एक सात वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। घर के पास खेल रही गौरी पुत्री सूरत को किसी जहरीले जंतु ने डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे पहले झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन हालत बिगड़ती देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, गौरी अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पास के एक पुराने कच्चे मकान में चली गई, जहां उसे किसी जहरीले सर्प या अन्य विषैले जीव ने डस लिया। जब परिजनों को जानकारी हुई, तो वे उसे तुरंत झाड़-फूंक कराने ले गए, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
देर होने पर जब गौरी को अस्पताल लाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि परिजन शव लेकर थाने पहुंचे थे। विधिक कार्रवाई की जा रही है।





