उत्तर प्रदेश

Mirzapur: गंगा स्नान बना मुसीबत, चोरी हो गया सामान

Admindelhi1
22 Jun 2025 4:06 PM IST
Mirzapur: गंगा स्नान बना मुसीबत, चोरी हो गया सामान
x
श्रद्धालु का पैंट, रुपया लेकर उचक्का फरार

मीरजापुर: गंगा में स्नान करने के दौरान श्रद्धालुओं का सामान चोरी होने की घटना सामने आई है। लखनऊ से रविवार को मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन करने आए श्रद्धालु गोविंद मिश्र के साथ यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि सुबह गंगा स्नान के लिए दीवानघाट पहुंचे और अपना बैग, पैंट जिसमें लगभग 10 से 12 हजार रुपये और अंडरगारमेंट उतारकर स्नान करने चले गए। स्नान के बाद जब बाहर आए, तो उनका पैंट और रुपये गायब थे।

पीड़ित ने कहा कि उनके पास अब नीचे पहनने के लिए सिर्फ गमछा ही बचा है। इस घटना के बाद वह किसी तरह अपने साथी के साथ वापस घर जाने का मन बना रहे हैं। यह घाट विन्ध्याचल का प्रमुख स्नान घाट है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं, लेकिन यहां पर ऐसी घटनाएं अक्सर सुनने को मिलती हैं। इस घटना ने स्थानीय पुलिस की संवेदनहीनता पर सवाल खड़ा कर दिया है, क्योंकि यह स्नान घाट कोतवाली के समीप स्थित है, लेकिन पुलिस इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में नाकाम रही है।

Next Story