उत्तर प्रदेश

पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मिर्ज़ापुर का रहा शानदार प्रदर्शन, 7 गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

jantaserishta.com
27 Oct 2026 4:16 PM IST
पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मिर्ज़ापुर का रहा शानदार प्रदर्शन, 7 गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा
x
मीरजापुर। यूपी के गाजियाबाद में आयोजित तीन दिवसीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड मेडल एवं दो सिल्वर मेडल, 1 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया है।
जिला पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव एवं कोच कमलापति त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि, तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के एच.एल.एम कॉलेज में आयोजित की गई थी। जिसमें मिर्जापुर की टीम ने उनके एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल के कुशल निर्देशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड मेडल एवं दो सिल्वर मेडल और 1 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया है। साथ ही जूनियर महिला टीम चैंपियनशिप पर भी अपना कब्जा जमाया है।
मंगलवार को सभी खिलाड़ियों के मिर्जापुर आगमन पर एल.आर. फिटनेस सेंटर फतहां पर खिलाड़ियों को फूल माला के साथ मिठाई खिलाकर सचिव कमलापति त्रिपाठी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
47 केजी भार वर्ग सब जूनियर में ज्योति यादव ने 60 केजी भार उठाकर गोल्ड मेडल के साथ ही रिकॉर्ड तोड़कर नए कीर्तिमान स्थापित किया। इसी भार वर्ग जूनियर में आकांक्षा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। जबकि 52 केजी सब जूनियर में किरण विश्वकर्मा ने गोल्ड मेडल और वंदना गौतम ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। 52 केजी भारवर्ग जूनियर में वंदना यादव ने 52. 5 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वही 63 केजी भार वर्ग सीनियर मे ज्योति सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 केजी भार उठाकर गोल्ड पर कब्जा जमाया। जूनियर मे रोशनी को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। 84 केजी भारवर्ग जूनियर मे अंजनी चौहान ने 65 केजी भार उठाकर गोल्ड पर कब्जा जमाया।
पुरुष वर्ग में 66 केजी सब जूनियर में पवन निषाद और सीनियर में अरुण कुमार कुशवाहा ने भी सिल्वर मेडल अपनी झोली में डाला। वहीं 74 केजी जूनियर में पृथ्वी यादव ने 147.5 केजी भार उठाकर गोल्ड मेडल के साथ ही स्ट्रांग मैन ऑफ उत्तर प्रदेश का खिताब भी अपने नाम किया। इसी भार वर्ग इक्विप्ड में दीनबंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 177.5 केजी भार उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इन सभी खिलाड़ियों के अतिरिक्त अदनान खान, भाई लाल, अंकित सोनकर, विनीत यादव, पुष्कर बिंद भी मेडल के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन मेडल लेने में असमर्थ रहे। जिनका हौसला अफजाई करते हुए कोच कमलापति त्रिपाठी ने आगे की तैयारी पर जोर देते हुए उनकी पीठ थपथपाते हुए कहा कि खेल में निराशा का भाव नहीं होना चाहिए बल्कि इससे सबक लेते आगे की तैयारी करते हुए मजबूत लक्ष्य बनाना चाहिए ताकि आगे सफलता राह चूमें।
इन सभी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पावर लिफ्टिंग संघ की संरक्षिका श्रीमती रत्नावली सिंह, संघ के उपाध्यक्ष ब्रह्मांड राज, नितेश सिंह, प्रिंस जायसवाल, रोहित जायसवाल, विवेक कुमार, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी धर्मवीर सिंह, संतोष यादव, सुरेश यादव आदि लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story