- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mirzapur: सड़क किनारे...
उत्तर प्रदेश
Mirzapur: सड़क किनारे चकरोड पर मिला अधेड़ का शव, रहस्य बरकरार
Admindelhi1
11 Aug 2025 3:10 PM IST

x
मीरजापुर: अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रा स्थित चौरा माता मंदिर के पास सोमवार सुबह कच्ची चकरोड पर अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नारायनपुर चौकी इंचार्ज अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है, काली हल्की दाढ़ी बढ़ी हुई है और शरीर पर केवल केसरिया गमछा मिला है। पहचान के प्रयास करने पर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अक्सर आसपास के क्षेत्रों में घूमता रहता था और देखने में मंदबुद्धि प्रतीत होता था।
पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
Tagsमीरजापुरसड़क किनारेचकरोडअधेड़शवरहस्यबरकरारMirzapurroadsideChak Roadmiddle ageddead bodymysteryremainsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





