उत्तर प्रदेश

Mirzapur: ट्रक की चपेट में आई एंबुलेंस, चार की मौत, गर्भवती महिला और दो अन्य घायल

Admindelhi1
28 April 2025 10:15 AM IST
Mirzapur: ट्रक की चपेट में आई एंबुलेंस, चार की मौत, गर्भवती महिला और दो अन्य घायल
x
एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई

मिर्जापुर: जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सोनभद्र से आ रही गिट्टी लदी ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना छातो त्रिमुहानी ग्रामसभा के पास हुई। पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस में सवार लोग गर्भवती हीरावती देवी (25) को लेकर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक के पास से गुजरते समय एंबुलेंस पलट गई। दुर्घटना में सूरज बली खरवार (27), हीरावती देवी (25), मालती देवी (40) और रामू (30) की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों कौशल कुमार खरवार और भंडारी शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा और उपजिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story