उत्तर प्रदेश

Mirzapur: गंगा स्नान के दौरान हादसा, बालक की मौत

Admindelhi1
22 Jun 2025 11:36 AM IST
Mirzapur: गंगा स्नान के दौरान हादसा, बालक की मौत
x

मीरजापुर: चुनार कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट (आरती घाट) पर शनिवार की शाम गंगा में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत हो गई। चौकी प्रभारी कस्बा उदय नारायण कुशवाहा ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे नाना जग्गू के यह रहने वाला साहब राम गोला निवासी प्रदीप का पुत्र नीरज (12) गंगा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। शोर सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोर टक्कल साहनी और धर्मेंद्र साहनी ने तुरंत नीरज को पानी से बाहर निकाला और सीपीआर दी लेकिन उसकी सांसें नहीं चली।

इस पर परिजन व गोताखोर उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार ले गए, जहां डॉक्टर विजय मौर्य ने काफी प्रयास किया लेकिन बालक की जान नहीं बचाई जा सकी। इसके बाद परिजन उसे समसपुर स्थित एपेक्स अस्पताल भी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक नीरज तीन बहनों में इकलौता भाई था। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story