उत्तर प्रदेश

Mirzapur: कोबरा सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा युवक

Sanjna Verma
10 July 2024 10:47 PM IST
Mirzapur: कोबरा सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा युवक
x
Mirzapur मिर्जापुर: ईलाज कराने अस्पताल पहुंचे युवक को देखकर डॉक्टर उस समय हैरान हो गए जब युवक ने डिब्बे से सांप निकालकर कहा, डॉक्टर साहब इसी सांप ने काटा है मुझे बचा लीजिए। यह देख सभी डॉक्टरों के होश उड़ गए।
सांप पकड़ने में माहिर है सूरज
मामला मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलखी गांव का है। लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलखी गांव में मंगलवार की देर शाम को एक घर में सांप निकला। सांप निकलने की सूचना पर गांव के रहने वाले सूरज वहां पहुंचा गया। सूरज बचपन से सांप पकड़ने में माहिर है। सांप पकड़ते समय उसे पैर में काट लिया। फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी और सांप को पकड़ कर एक डिब्बे में बंद कर दिया। सूरज डिब्बे में बंद सांप को अपने भाई के साथ बाइक से 30 किलोमीटर का सफर तय कर जिला मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचा। यहां उसने डॉक्टरों को सांप दिखाते हुए कहा कि यही सांप ने मुझे काटा है साहब, मुझे बचा लीजिए।
इमरजेंसी वार्ड में सांप को देख doctor और मरीजों में हड़कंप
युवक ने डॉक्टर को सांप दिखाते हुए कहा कि यही मुझे काटा है। अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में सांप को देख डॉक्टर और मरीजों में हड़कंप मच गया। डॉक्टर ने युवक को एंटी वेनम का इंजेक्शन दिया। इसके बाद उसने सांप को डिब्बे में रखा। तब जाकर डॉक्टर और मरीज ने राहत की सांस ली। इस दौरान सांप को देखने के लिए भीड़ लग गई।
Next Story