- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mirzapur: किशोर युगल...
Mirzapur: किशोर युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

मिर्जापुर: एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी दी. पुलिस ने रविवार को बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि प्रयागराज निवासी यह जोड़ा शादी करना चाहता था, लेकिन उनके परिवार वाले इसका विरोध कर रहे थे. पुलिस के अनुसार उन्होंने शुक्रवार आधी रात के आसपास चड़ेरू चौकठा गांव के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओपी सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम शवों का पोस्टमार्टम किया गया. सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान शिवम सोनकर (21) और अंजलि धरिकार (20) के रूप में हुई है. दोनों प्रयागराज जिले के निवासी हैं. फिलहाल सूचना पर जिगना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.





