उत्तर प्रदेश

दीवार ढहने से नाबालिग की मौत

Rani Sahu
24 Sept 2022 2:53 PM IST
दीवार ढहने से नाबालिग की मौत
x
बहराइच। जिले के कहारनपुरवा गांव निवासी किशोर शनिवार सुबह सब्जी लेने के लिए बाजार जा रहा था। तभी दूसरे ग्रामीण का मकान गिर गया। मलबे में दब कर किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जिले में शुक्रवार रात 11.30 बजे से तेज बारिश सुबह चार बजे तक हुआ। बारिश के चलते मिट्टी के मकान में नमी आ गई है। जिससे घटनाएं हो रही हैं। कोतवाली नानपारा अंतर्गत कहारनपुरवा गांव निवासी मोहित कुमार (10) पुत्र मनोज कुमार शनिवार सुबह सब्जी लेने मंडी जा रहा था।
तभी रास्ते में मैनुद्दीन पुत्र मोहम्मद शरीफ की बाउंड्री दीवाल गिर गई। दीवाल का मलबा किशोर के ऊपर गिर गया। मलबे में किशोर दबकर घायल हो गया। मलबा हटाकर उसे अस्पताल ले जाया गया।
जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अमृत विचार,

Next Story