- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मंत्री संजय निषाद ने...
उत्तर प्रदेश
मंत्री संजय निषाद ने की सीएम ममता बनर्जी के बयान की निंदा, बोले- यह अलोकतांत्रिक भाषा
SHIDDHANT
12 Dec 2025 8:29 PM IST

x
Lucknow लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने अपने राज्य की महिलाओं से अपील की कि अगर केंद्र सरकार के अधिकारी आपके दरवाजे पर आकर मतदाता सूची से आपका नाम हटाने की कोशिश करें, तो फौरन अपने किचन से चाकू लेकर उन पर हमला करें। निषाद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। इस तरह के बयान को एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। जब हर बूथ पर इनके एजेंट हैं, तो बैठकर फॉर्म भरवाएं। किसको क्या आपत्ति है।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत फर्जी मतदाताओं को चिन्हित करके उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। मेरा सीधा-सा सवाल है कि आखिर किसी दूसरे देश के नागरिक को हम अपने यहां रहने का अधिकार कैसे दे सकते हैं। इसके अलावा, किसी व्यक्ति को दो जगह हम मतदान का अधिकार कैसे दे सकते हैं। इस तरह की स्थिति को हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। उन्होंने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के उस बयान का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में यहीं के नागरिक को रहने का अधिकार है। किसी दूसरे देश के नागरिक को रहने का कोई अधिकार नहीं है। चाहे वो पाकिस्तान का हो या फिर बांग्लादेश का।
मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हम सुवेंदु अधिकारी के बयान का समर्थन करते हैं। उन्होंने बिल्कुल ठीक बात कही है। इसमें किसी भी प्रकार की शंका नहीं होनी चाहिए। जब 1947 में देश आजाद हुआ था, तो संविधान में इस बात को काफी पहले ही स्पष्ट किया जा चुका था कि यहां पर महज हिंदुस्तानी मूल के नागरिक को ही रहने का अधिकार है। किसी दूसरे देश के नागरिक को भला हम अपने यहां रहने का अधिकार कैसे दे सकते हैं। इसी को देखते हुए जिसे विदेश जाना था, वो विदेश चले गए और जिसे भारत में रहना था, वो भारत में ही रह गए।
Tagsसंजय निषादउत्तर प्रदेश सरकारममता बनर्जीमतदाता सूचीहिंसक बयानलोकतंत्रसुवेंदु अधिकारीनागरिक अधिकारफर्जी मतदातावोटिंग अधिकारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





