- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- राज्यमंत्री कपिल देव...

x
मुज़फ्फरनगर : आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। मुजफ्फरनगर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। साथ ही पौधे की देखभाल करें और उसे पाल पोस कर वृक्ष बनता देखें। कंपनी बाग में पौधारोपण करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण से ही हमारी धरती बच सकेगी। जीवन चर्या और दिनचर्या सुचारू बनेगी।
मंत्री ने पौधरोपण के लिए जागरूक किया
सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समर्थकों सहित कंपनी बाग पहुंचकर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष के बिना इंसानी जीवन की कल्पना बेमानी होती जा रही है। उन्होंने कहा कि सांस लेने के लिए हमें ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ती है। ऑक्सीजन पेड़ों से ही मिलती है।
हरियाली और वनस्पति जीवनदाई होते हैं। कंपनी बाग में पौधा रोपण करते हुए पालिका चेयर पर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मामूली लाभ के लिए लोग पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। लेकिन समझना होगा कि यह जीवन के लिए कितना उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए हम सबको पेड़ों का महत्व समझना होगा। यह तभी संभव है जब सभी पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि यह संकल्प हमें आज ही लेना होगा। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के प्रति गौरव स्वरूप भी मौजूद रहे।
Next Story