उत्तर प्रदेश

राज्यमंत्री डॉ. रघुराज सिंह बोले- श्रमिकों का उत्थान ही प्रदेश और देश का उत्थान

Tara Tandi
12 Aug 2023 2:18 PM GMT
राज्यमंत्री डॉ. रघुराज सिंह बोले- श्रमिकों का उत्थान ही प्रदेश और देश का उत्थान
x
राज्यमंत्री डॉ. रघुराज सिंह बोले- श्रमिकों का उत्थान ही प्रदेश और देश का उत्थानश्रमिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के प्रति सजग है। उनके लिए रहने, खाने, बच्चों की पढ़ाई आदि सुविधाओं के विकास के लिए सभी जिलों के डीएम के नाम से श्रम विभाग ने 100 करोड़ रुपये की एफडी की है। इससे सारी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। उक्त जानकारी प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डॉ. रघुराज सिंह ने शनिवार को वाराणसी सर्किट हाउस सभागार में पत्रकारों से बातचीत में दीं।
इस दौरान कहा कि श्रमिक वर्ग का प्रदेश व देश के विकास में अहम योगदान है। श्रमिकों का उत्थान ही प्रदेश और देश का उत्थान है। मंत्री रघुराज सिंह ने बताया की श्रमिकों की सुविधाओं के लिए जिले की निर्माण इकाइयों से एक फीसदी सेस लिया जाता है। इस पैसे को विकास कार्यों में खर्च किया जाता है।
श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों को पेंशन और दुर्घटना व इलाज के लिए अनुदान दिया जाता है। उनके बच्चों के लिए प्रदेश के सभी जिलों में अटल आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। वाराणसी में अटल आवासीय विद्यालय की शुरुआत जल्द होगी। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष की सरकार पर निशाना साधा।
कहा कि भाजपा सरकार ने वोट, जाति और धर्म देखकर काम नहीं किया। सबका साथ और सबका विश्वास ही हमारा मूल मंत्र है। प्रदेश और केंद्र सरकार गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है। इससे पहले डॉ. रघुराज सिंह ने काशी विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर सर्व मंगल कल्याण की कामना की।
Next Story