उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री नरेंद्र कश्यप का पलटवार

SHIDDHANT
2 Aug 2026 10:17 PM IST
अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री नरेंद्र कश्यप का पलटवार
x
Lucknow लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने पलटवार किया है। उन्होंने सपा प्रमुख के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अखिलेश यादव को अपनी सरकार के कार्यकाल को याद करना चाहिए।
लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान नरेंद्र कश्यप ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के शासनकाल में खुलेआम नकल होती थी और सरकारी नौकरियां बेचे जाने के आरोप लगते थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की शिक्षा नीति पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है।
मंत्री ने सपा सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव के पांच साल के कार्यकाल में प्रदेश में बड़ी संख्या में दंगे हुए और जाति के नाम पर टकराव की घटनाएं सामने आईं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर काम किया है।
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के करीब साढ़े नौ साल के कार्यकाल में प्राथमिक विद्यालयों में करीब 1 करोड़ 60 लाख बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और अपने भविष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
उन्होंने अखिलेश यादव के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार से डरी हुई है। मंत्री ने दावा किया कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग समेत सभी समुदायों को शिक्षा और रोजगार के अवसर भाजपा सरकार में मिले हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार और कानून-व्यवस्था को लेकर सपा और भाजपा के बीच लगातार राजनीतिक बयानबाजी जारी है।
Next Story